Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-30

Jamshedpur Suicide Case: बिरसानगर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया ससुरालवालों पर आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के आल्मंड ब्लॉक स्थित आस्था ट्विन सिटी में एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतका का नाम बर्खा अग्रवाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

शव मिलने के बाद बहस 

हालांकि शव मिलने के दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच  काफी बहस हुई। बाद में पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और शव को परिजनों को दे दिया। 

साड़ी के सहारे फांसी लगाई 

बर्खा की शादी 2010 में मुकेश अग्रवाल से हुई थी। मुकेश सिंगापुर में काम करते हैं और कुछ दिनों की छुट्टी पर घर आए थे। बर्खा अपने दो बच्चों के साथ यहां रह रही थी। बुधवार रात उसने साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी सबसे पहले उसके बेटे ने दी। जिसके बाद पड़ोसियों और जेठानी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल ले गए,  लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मायके वालों का कहना

मायके वालों का कहना है कि बर्खा को ससुराल में मानसिक रूप से परेशान किया जाता था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !