Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-29

Train Accident: राँची - राउरकेला रेल खंड पर ट्रेन हादसा, रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त रेल यातायात ठप

Ranchi - Rourkela: राँची - राउरकेला रेल खंड पर ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के लगभग 10 डिब्बे पटरी से उतरे हादसे के बाद रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन हुआ बाधित राहत और बचाव कार्य में जुटा रेलवे प्रशासन झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत बांनो प्रखंड के कनावारा रेलवे स्टेशन के आगे पोल संख्या 524/35, और 524/33 के बीच वाली स्थान पर रेल हादसा हुआ है, जिस कारण रेलवे यातायात प्रभावित हुआ ।दरसल राउरकेला से रांची आ रही मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जबकि हादसे में 3 से चार बोगियां ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई है।

 जिस कारण

 रांची- राउरकेला रेल खंड पर पूरी तरह से यातायात प्रभावित हो गया है। उप और डाउन दोनो रेलवे लाइन प्रभावित हुआ है , इधर रेल हादसे की सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा बल और सिमडेगा जिला की बानो थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना के कारणों की जांच में जुट गए है। 

गनीमत रही कि इस मालगाड़ी दुर्घटना में कोई हताहत नहीं

गनीमत रही कि इस मालगाड़ी दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालाकि कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है ही कुछ ट्रिनो को शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है या वैकल्पिक मार्गों से परिचालन किया जा रहा है।

मालगाडी के पटरी से उतरने के कारण, कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, वही कई ट्रेन के परिचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !