Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-29

Dumriya News: डुमरिया में स्कूल चोरी कांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार और कई सामान बरामद

Dumriya: दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को डुमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धनतेरस की रात्रि में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खड़िदा से स्कूल का दरवाजा तोड़कर कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, यूपीएस, बायोमेट्रिक डिवाइस, टैबलेट एवं अन्य सामानों की चोरी की गई थी। इस संबंध में डुमरिया थाना कांड संख्या 24/25 दर्ज किया गया था।

गिरफ़्तार आरोपी की पहचान 

कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस उपाधीक्षक मुसाबनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने धनु सोरेन उर्फ मुखिया, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता ठकुरा सोरेन, निवासी ऊपर बंकिशोल, थाना-डुमरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान धनु सोरेन ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि इस चोरी की घटना में उसके जीजा तीरामदास सोरेन उर्फ रामदास सोरेन, उम्र लगभग 29 वर्ष, पिता स्वर्गीय सागराम सोरेन, निवासी ग्राम-काकदोडा, टोला-सोसागोड़ा, थाना-मुसाबनी, जिला-पूर्वी सिंहभूम की संलिप्तता भी है।

चोरी गए कई सामान बरामद

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और तीरामदास सोरेन उर्फ रामदास सोरेन को भी गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के घरों की तलाशी के दौरान विभिन्न कांडों में चोरी गए कई सामान बरामद किए गए।

अनुसंधान के क्रम में यह पाया गया

अनुसंधान के क्रम में यह पाया गया कि तीरामदास सोरेन, जिसका ससुराल ऊपर बंकिशोल में है, अपने साले धनु सोरेन के साथ मिलकर एक TVS मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05DY 7452) पर घूम-घूमकर मुसाबनी व डुमरिया थाना क्षेत्र में रेकी किया करते थे और रात्रि के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !