Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-28

Jamshedpur Crime : परसुडीह में आपसी विवाद में युवक पर हमला, मोहम्मद जावेद अली नामक युवक पर लगा जानलेवा हमला करने का आरोप

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार शाम एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। परसुडीह थाना क्षेत्र निवासी अरबाज़ हुसैन ने आरोप लगाया है कि उस पर मोहम्मद जावेद अली और उसके साथियों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से हमला किया।


घटना मंगलवार, 28 अक्टूबर को लगभग शाम 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, अरबाज़ हुसैन किसी काम से अपने भाई के घर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसकी गाड़ी रोक ली और उससे गाली गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर मोहम्मद जावेद अली हॉकी और डंडे से लैस होकर आया और अरबाज़ के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !