Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Mango Shocking Incident: मानगो थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली वारदात दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

Jamshedpur: मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दुकानदार पर चापड़ से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल दुकानदार का नाम विकास साहू बताया जा रहा है, जो दाईगुट्टू में अपनी दुकान चलाता है।

मिली जानकारी के अनुसार

मिली जानकारी के अनुसार, विकास साहू शनिवार की शाम मानगो चौक से होते हुए दाईगुट्टू स्थित अपने दुकान की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, वहां चार से पाँच युवक सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बातें कर रहे थे। विकास ने उनसे रास्ता देने को कहा ताकि वे आगे बढ़ सकें। इसी बात पर युवकों में से एक ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उसने अपनी कमर से चापड़ निकालकर विकास पर हमला कर दिया।

हमले में विकास साहू के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें

हमले में विकास साहू के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत मौके पर दौड़ पड़े और हमलावर को पकड़ लिया। बाकी युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय युवकों ने पकड़े गए आरोपी को मानगो पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना

घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह झगड़ा आपसी कहासुनी से जुड़ा प्रतीत होता है, हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है।

पुलिस अब फरार युवकों की पहचान कर रही

पुलिस अब फरार युवकों की पहचान कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !