Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Jamshedpur news: गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री के 98 वें जयंती पर ब्रह्मानंद भवन में 25 जोड़ों का कराया विवाह

Jamshedpur: ब्रह्मानंद भवन कदमा एयरबेस कॉलोनी मे 25 जोड़े का शुभ विवाह कराया गया। कदमा ब्रह्मानंद भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के बारे में मोनू भट्टाचार्य ने बताया कि गुरु ब्रह्मानंद शास्त्री का जन्म 1928 में हुआ और 2028 में उनका 100 वर्ष पूरा होगा।

स्वर्गीय शास्त्री के जयंती हर 25 अक्टूबर को मनाते हैं

स्वर्गीय शास्त्री के जयंती हर 25 अक्टूबर को मनाते हैं। इनका 100 वाँ जयंती 3 वर्ष पूर्व से ही मनाना शुरू किए हैं। 21, 22 एवं 23 अक्टूबर को अखंड हरी नाम कीर्तन का और 24 अक्टूबर को गुरुवाणी का आयोजन किया गया। 

परिवार के लोगों ने कन्यादान की रस्म निभाई

शास्त्री के 98 वर्ष की जयंती के उपलक्ष्य में गुमला और संथाल परगना से आए 25 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस अवसर पर समाज के प्रतिष्ठित एवं संभ्रांत परिवार के लोगों ने कन्यादान की रस्म निभाई। इस मौके पर नव जोड़े के परिवार और काफी संख्या में स्थानीयवासी मौजूद थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !