Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Saraikela News: सरायकेला में अवैध पत्थर खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लाखों का खनिज और मशीनें जब्त

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिले में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने सरायकेला थाना और स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर जोरडीहा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।

इस छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से दो हाइड्रोलिक एक्सकैवेटर, दो ड्रिलिंग मशीन और लगभग 32,500 घनफीट पत्थर खनिज जब्त किया। जब्त किए गए खनिज और यंत्रों के वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद प्रशासन ने सभी मशीनों और पत्थरों को जब्त कर सरायकेला थाना को सुपुर्द कर दिया है।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई जारी रखेगा। इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !