Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-25

Bihar Assembly Election: गठबंधन में तकरार के बीच सासाराम में RJD प्रत्याशी के लिए JMM नेता ने किया चुनाव प्रचार

Bihar: सासाराम बिहार में राष्ट्रीय जनता दल तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा का भले ही गठबंधन नहीं हुआ। लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता बिहार में राजद के प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। मामला सासाराम से जुड़ा है। प्रत्याशी सतेंद्र साह के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा पहुंचे। वे कहते हैं कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के सदस्य हैं।


राजद प्रत्याशी है उनसे उनका व्यक्तिगत रिश्ते

 लेकिन सासाराम में जो राजद प्रत्याशी है उनसे उनका व्यक्तिगत रिश्ते है। सतेंद्र साह एक मजबूत आदमी है। राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में पहुंचने का उनका फैसला निजी है। अब बिहार तथा झारखंड में गठबंधन का क्या होना है? यह पार्टी के बड़े नेता तय करते हैं। फिलहाल बिहार के अपने संघर्षील साथियों की मदद के लिए पहुंच रहे हैं। बता दे कि कामेश्वर बैठा नक्सल अभियान से जुड़े रहे हैं, 2009 में जब हुए पलामू से सांसद बने तो उस समय वे सासाराम के जेल में ही बंद थे। 

झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय जनता दल में बात नहीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा तथा राष्ट्रीय जनता दल में बात नहीं बनी। इसके बावजूद झामुम के नेता राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में बिहार में घूम रहे हैं। बता दे की कामेश्वर बैठा का पिछले साल झारखंड मुक्ति मोर्चा में वापसी हुई है। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे। उन्होंने सासाराम में राजद के प्रत्याशी सतेंद्र साह के लिए वोट मांगा। सतेंद्र साह का झारखंड के एक आपराधिक मामले में गिरफ्तारी हुई है।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !