Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Railway News: सहरसा-मानसी रेलखंड पर जनसेवा एक्सप्रेस के जेनरल कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरातफरी

Railway: बिहार के सहरसा-मानसी रेलखंड के सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर शुक्रवार शाम अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जा रही जनसेवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15210) के एक जेनरल कोच में अचानक आग लग गई। इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों ने तुरंत कोच से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन के जेनरल कोच संख्या 152109 में धुआं उठने के साथ ही आग की लपटें दिखाई देने लगीं। यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर रुकवाया। ट्रेन रुकते ही यात्री हड़बड़ी में कोच से उतरने लगे। इस दौरान कुछ यात्री मामूली रूप से झुलस गए, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

अग्निकांड में कई यात्रियों का सामान

अग्निकांड में कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर तुरंत काबू पाया। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बीड़ी-सिगरेट या शॉर्ट सर्किट हो सकती है। 

आग पर नियंत्रण के बाद प्रभावित कोच

आग पर नियंत्रण के बाद प्रभावित कोच के यात्रियों को अन्य डिब्बों में स्थानांतरित कर दिया गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !