Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

RANCHI NEWS: ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मारकर उड़ाया टोल बूथ, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Bundu: एनएच-33 पर बुंडू के समीप स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार को एक ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रक चालक भुगतान के बाद टोल गेट से गुजर रहा था। 


फास्टैग से राशि कटने के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा तो रस्सी बूथ में फंस गई। चालक ने बिना रुके तेज गति से ट्रक निकालने की कोशिश की। जिससे ट्रक के पिछले हिस्से से टोल बूथ को टक्कर लगी और बूथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि उस समय बूथ के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

जिससे कि बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने चालक को पकड़ लिया। बाद में नुकसान की भरपाई करवाकर उसे छोड़ दिया गया। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !