Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Dhanbad MLA: छठ पर्व पर विधायक राज सिन्हा ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, दिया शुभकामनाओं का संदेश

Dhanbad: लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शुक्रवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा द्वारा कुमारहट्टी में महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ पर्व के मौके पर जरूरतमंद और गरीब महिलाओं के बीच खुशी बांटने के उद्देश्य से किया गया।

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में साड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज कुमारहट्टी में महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया है, वहीं अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक ने छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व लोक आस्था और पवित्रता का प्रतीक है, जो समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश देता है।

वहीं शंभू साव ने बताया कि भाजपा की ओर से यह कार्यक्रम

वहीं शंभू साव ने बताया कि भाजपा की ओर से यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है। दीपावली पर जहां दिया, तेल और बाती का वितरण किया जाता है, वहीं छठ पर्व पर महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थीं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !