Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Parsudih theft: लाइन किनारे मकान में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे चोर, गहने और ₹20 हजार नकद ले उड़े

Parsudih: परसुडीह मखदुमपुर रोड नंबर 2 लाइन किनारे रहने वाले मोहम्मद हलिम खान उर्फ राजू के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और घर में रखी पेटी को उठाकर ले गए। कुछ दूरी पर लाइन किनारे उसी पेटी को तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, चोरी में चोरों ने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये

जानकारी के मुताबिक, चोरी में चोरों ने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ किया है। शुक्रवार तड़के जब गृहस्वामी मोहम्मद हलिम की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि घर के बाहर लाइन किनारे टूटी हुई पेटी पड़ी है और आसपास के सामान बिखरे पड़े हैं। पेटी खोलने पर पता चला कि उसमें रखे सभी जेवर और नकदी गायब हैं।

गृहस्वामी के बेटे मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि चोरी गए जेवर

गृहस्वामी के बेटे मोहम्मद तौसिफ ने बताया कि चोरी गए जेवर और नकदी उनकी दादी व परिवार के अन्य सदस्यों के थे। इसमें पिता की वर्षों की मेहनत और जमा पूंजी शामिल थी। चोरी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस गश्त न के बराबर है।

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची 

घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और फिंगरप्रिंट सहित अन्य सबूत जुटाए। हालांकि, खबर लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और गली-मोहल्लों में सीसीटीवी लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें रोकी जा सकें।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !