Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Supreme Court Of India: जस्टिस सूर्यकांत होंगे देश के नए CJI, 24 नवंबर को लेंगे शपथ

New Delhi: भारत के मुख्य न्यायाधीश के बी.आर. गवई 23 नवंबर को पद छोड़ रहे हैं। इससे पहले सरकार ने अगले मुख्य न्यायाधीश के नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के मुख्य न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। ऐसे में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई द्वारा अपने उत्तराधिकारी के लिए न्यायमूर्ति सूर्यकांत के नाम की सिफारिश भेजी जाएगी।


परंपरा के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा चीफ जस्टिस ही अपने उत्तराधिकारी का नाम सरकार को भेजते हैं। हर बार की तरह ही इस बार भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया से वाकिफ लोगों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि न्यायमूर्ति गवई से उनके उत्तराधिकारी के नाम के लिए अनुरोध पत्र आज शाम या शुक्रवार को भेजा जाएगा।


कौन होता है सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश?

प्रक्रिया ज्ञापन के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति, स्थानांतरण और पदोन्नति का मार्गदर्शन करने वाले दस्तावेजों में बताया गया है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश की होनी चाहिए, जिन्हें पद धारण करने के लिए योग्य माना जाए।

बता दें कि केंद्रीय कानून मंत्री, "उचित समय पर", अपने उत्तराधिकारी की नियुक्ति के लिए भारत के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश से सिफारिश मांगेंगे। परंपरागत रूप से, यह पत्र वर्तमान मुख्य न्यायाधीश के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर सेवानिवृत्त होने से एक महीने पहले भेजा जाता है।

कब तक रहेंगे नए मुख्य न्यायाधीश?

न्यायमूर्ति सूर्यकांत भारत के मुख्य न्यायाधीश के बाद सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और भारतीय न्यायपालिका के प्रमुख बनने की कतार में अगले स्थान पर हैं। नियुक्ति के बाद, न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को अगले मुख्य न्यायाधीश बनेंगे और 9 फरवरी, 2027 तक लगभग 15 महीने तक इस पद पर रहेंगे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !