Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jharkhand News: भानु प्रताप शाही का वार,बोले इरफान अंसारी के आने के बाद स्वस्थ विभाग हुआ अस्वस्थ

Jharkhand: घाटशिला के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि जब से इरफान अंसारी स्वस्थ मंत्री बने हैं, तब से स्वास्थ्य विभाग अस्वस्थ हो गया है। साथ ही मौके पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि मंत्री अपने विभाग में कम और दूसरों के विभाग में ज्यादा ध्यान देते हैं, जिससे उनका पूरा स्वस्थ विभाग बीमार हो चुका है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कसा तंज 

भानु प्रताप शाही ने आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य में एम्बुलेंस की सुविधा नहीं है, और मरीजों को भी समय पर इलाज नहीं मिल रहा है।इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राजद से गठबंधन कर राज्य के स्वाभिमान के साथ समझौता किया है।

साथ ही 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति पर भी सरकार को घेरा 

साथ ही 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति पर भी सरकार को घेरा और कहा कि यह दोहरा मापदंड है ,जब मंत्री के बेटे बिहार चुनाव में लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब सब देख रही है और आने वाले चुनावों में जवाब देगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !