Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Gamharia Crime News: गम्हरिया में टाटा एस चालक पर हमला, तीन बदमाशों ने बेहरमी से पिटाई कर चालक को किया घायल

Gamharia: सरायकेला जिले के गम्हरिया में एक टाटा एस चालक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक राजेश ने बताया कि वह पानी सप्लाई करने गया था, तभी तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।

एमजीएम अस्पताल किया गया रेफर 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गम्हरिया पहुंचाया, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।



घायल राजेश ने बताया

घायल राजेश ने बताया कि हमलावरों ने उसे दोबारा इस क्षेत्र में पानी सप्लाई न करने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।



समाज के लिए चेतावनी

इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चेतावनी हैं कि छोटी-छोटी बातों पर हिंसा का रास्ता अपनाना किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है। स्थानीय लोगों को ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !