Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Baharagora Accident News: एनएच-18 पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Baharagora Accident News: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मन्नत होटल के समीप मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में वार्णीपाल गांव निवासी बलराम बेरा उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. बलराम बेरा बाइक से फूल लेकर बहरागोड़ा से टाटा की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख बलराम बेरा को पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दुर्घटना के मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के कारण आम नागरिकों की जान जोखिम में है. समय रहते सुरक्षा उपाय लागू न किए जाने से ऐसे हादसे बढ़ते रहेंगे और गंभीर परिणाम सामने आएंगे. स्थानीय पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि सड़क पर नियमित चेकिंग, चेतावनी बोर्ड और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं ताकि आने वाले समय में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !