Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Araria Bakra River: अररिया में बकरा नदी में डूबने से तीन बच्चियों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

Araria: अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण गांव में बकरा नदी में मिट्टी लाने गई 4 बच्चियों में से तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई है वहीं एक बच्ची का इलाज सदर अस्पताल अररिया में किया जा रहा है।


घटना की सूचना पर पहुंची जोकीहाट थाना पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर

 घटना की सूचना पर पहुंची जोकीहाट थाना पुलिस ने शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया है, इस घटना के बाद से पूरा गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने बताया कि चारों बच्ची बकरा नदी में मिट्टी लाने के लिए गई थी जिसके बाद एक बच्ची डूबने लगी और उसे बचाने के क्रम में चारों बच्ची डूब गई।

स्थानीय लोगों ने जब देखा तो नदी से सभी बच्चियों 

 स्थानीय लोगों ने जब देखा तो नदी से सभी बच्चियों को बाहर निकाला गया जिसमें तीन बच्ची की मौत हो गई वहीं एक बच्ची गंभीर अवस्था में थी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया गया जहां उस बच्ची का इलाज किया जा रहा है, सभी बच्चिया 10 वर्ष से 12 वर्ष उम्र की है, वही इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !