Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Chandil News: चांडिल गोलचक्कर की सड़क बनी हादसों का गढ़, जनता परेशान, प्रशासन से की जल्द मरम्मत की मांग

Chandil: चांडिल गोलचक्कर के पास की सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है, सड़क की जर्जर हालत को देखकर सांसद संजय सेठ ने अधिकारी को फटकार भी लगाई थी, इसके बावजूद भी अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।



स्थानीय लोगों का कहना

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने और अधिकारियों के निरीक्षण के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। खराब सड़क के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही  है, खासकर सुबह और शाम के वक्त। गड्ढों और उखड़ी सड़क की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।



लोगों की प्रशासन से मांग

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !