Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Gamharia Accident: गम्हरिया में बड़ा हादसा, अनियंत्रित कार सड़क किनारे नाले में समाई

Gamharia: गम्हरिया के मोहनपुर के पास सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां सुबह लगभग 8:00 बजे के आसपास एक कार जिसका नंबर JH05DZ 5507 है अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे स्थित गहरे नाले में जा गिरी। 

जानकारी के अनुसार, हादसा इतना तेज और अचानक हुआ कि कुछ ही क्षणों में कार पूरी तरह से नाले में समा गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।



स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय कार का मालिक भी मौके पर मौजूद नहीं था। हादसे की जिससे स्थिति को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि कार तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

यह क्षेत्र पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क की मरम्मत और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !