Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-20

Jamtara News: जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बाइक बरामद

Jamtara: जामताड़ा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए एक अंतरजिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का मास्टरमाइंड शहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ़्तार कर लिया गया हैं। वही एक फरार चल रहा है। जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने जामताड़ा थाना में प्रेस वार्ता जारी कर मामले की जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश

पुलिस अधीक्षक जामताड़ा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकाश आनंद लगोरी एवं थाना प्रभारी जामताड़ा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 19 अक्टूबर की शाम लगभग 5:55 बजे पोसोई मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान नारायणपुर

 चेकिंग के दौरान नारायणपुर की ओर से आ रही एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या JH21I-6959) को रोका गया। बाइक पर सवार दो व्यक्तियों में से एक खेत की ओर भाग गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मकसुद अंसारी उर्फ बहिरा उर्फ मधुलिया, पिता हारुन अंसारी, निवासी दिधारी, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के रूप में हुई। 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी जैनुल अंसारी उर्फ नचनिया (फरार) के साथ मिलकर बाइक चोरी कर उन्हें सहाबुद्दीन अंसारी (उपरभीठरा, थाना करमाटांड़) और बकरीद मियां (सुकटुडीह) को बेचता है। पुलिस ने छापेमारी कर सहाबुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने 

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने अब तक 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सहाबुद्दीन अंसारी के खिलाफ पूर्व में भी जामताड़ा थाना कांड संख्या 210/2024 दर्ज है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !