Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-02

Ramgarh Dead Body Found: दामोदर नदी में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुल से कूदकर आत्महत्या की आशंका

Meta Description

Ramgarh: रामगढ़ जिले के दामोदर नदी से 21 वर्षीय युवक रोहन ठाकुर का शव बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

 
रोहन ठाकुर रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि वह कुछ समय से घर से लापता था और उसकी खोजबीन की जा रही थी। शुक्रवार को जैसे ही शव नदी से बरामद हुआ, वहां स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामगढ़ थाना के एसआई उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर कोण से जांच कर रही है ताकि किसी भी संभावित साजिश या अन्य कारण को नजरअंदाज न किया जाए।
 
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और स्तब्धता का माहौल है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !