Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Ayodhya Deepotsav 2025: 26 लाख से अधिक दीयों की जगमगाहट ने रचा इतिहास, बना नया विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya: दीपोत्सव 2025 के नौवें संस्करण ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम की पैड़ी पर इस बार 26 लाख 17 हजार 215 दीयों की जगमगाहट से पूरी सरयू तट रोशनी में नहाई रही। इस भव्य आयोजन ने नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए एक बार फिर विश्व मंच पर अयोध्या की आस्था और गौरव का परचम लहराया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनते हुए कहा कि दीपोत्सव केवल रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि लोक आस्था और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा — “जब तक भारत एक रहेगा, तब तक वह श्रेष्ठ रहेगा। कोई भी हमारी आस्था का अपमान नहीं कर सकेगा, और दीपोत्सव यूं ही हर साल रोशनी फैलाता रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जो लोग समाज को जातियों में बांटने की कोशिश करते हैं और राम तथा दीपोत्सव का विरोध करते हैं, वे असली भारतीय परंपरा को नहीं समझते। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव की यह रोशनी हर घर, हर दिल तक पहुँचकर एकता और श्रद्धा का संदेश देती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !