Dhanbad: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बी.केश ने रविवार को लीगल एड डिफेंस काउंसिल टीम के साथ मंडल कारा धनबाद का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम
इस दौरान टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, महिला वार्ड, अस्पताल वार्ड, खानपान व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न सेक्शनों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को सुव्यवस्थित प्रबंधन और समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए।
टीम ने बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य
टीम ने बंदियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा और मुकदमों में पैरवी की स्थिति की जानकारी ली। न्यायाधीश ने पुस्तकालय, रसोईघर, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी बंदियों को जेल मैनुअल के तहत उपलब्ध सभी अधिकार और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण टीम में
निरीक्षण टीम में जेल डॉक्टर डॉ. राजीव कुमार सिंह, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक काउंसिल शैलेन्द्र झा, सुमन पाठक, नीरज गोयल, कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा, तथा सिविल कोर्ट सहायक अरुण कुमार सहित जेल प्रशासन के पदाधिकारी उपस्थित थे।