Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Jamshedpur Police In Action : अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़ा फरार अपराधी रिंकू सेठ राजस्थान से गिरफ्तार, उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jamshedpur : उलीडीह निवासी रिंकू सेठ, जो कुख्यात अमरनाथ सिंह गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, को राजस्थान के शाहपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। जमशेदपुर पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस फरार अपराधी को दबोच लिया।


जानकारी के अनुसार, रिंकू सेठ पिछले चार से पांच सालों से फरार था। उसके पिता का नाम शंभू अग्रवाल है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिंकू सेठ खाटू वाले श्याम बाबा के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित करता था, जिसके जरिए वह अपने साथियों से लगातार संपर्क में रहता था। बताया जा रहा है कि इसी ग्रुप की गतिविधियों के आधार पर पुलिस को उसके ठिकाने का सुराग मिला और टीम ने राजस्थान जाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


गौरतलब है कि जमशेदपुर में टकलू लोहार हत्याकांड के मामले में फरार आरोपी रिंकू सेठ के खिलाफ पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की थी। यह कार्रवाई सीतारामडेडरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की थी। रिंकू सेठ घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसके उलीडीह स्थित घर पर नोटिस चिपकाकर सामान की जब्ती की और आसपास के लोगों को उसके फरार होने की जानकारी दी थी।

फिलहाल पुलिस उसे जमशेदपुर लाने की प्रक्रिया में जुटी है। इस गिरफ्तारी को अमरनाथ सिंह गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !