Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Jamshedpur News: बिरसानगर में पीसीआर चालक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, पीड़ित ने थाना प्रभारी को दी लिखित शिकायत

Jamshedpur: बिरसानगर थाना क्षेत्र में सौरभ चौधरी नामक व्यक्ति ने पुलिस पीसीआर वाहन के चालक पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित सौरभ चौधरी निवासी जॉन नंबर 9, बिरसानगर ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है।

शिकायत के अनुसार घटना 18 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10:10 बजे की है। जब सौरभ चौधरी अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी उन्होंने अचानक अपने घर से करीब 20 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे अपने मित्र को देखा जिसकी कुछ समय पूर्व दुर्घटना हो गई थी, और वह वहां रुक कर अपने मित्र से बात कर रहे थे। उसी समय मौके पर पीसीआर नंबर 12 (JH05 BK2648) पहुंची, जिसे चालक सुनील कुमार पांडे चला रहे थे।

पीड़ित के मुताबिक, चालक सुनील कुमार पांडे ने उनसे अपनी गाड़ी हटाने के लिए कहा। जिसके बाद सौरभ अपनी गाड़ी हटा ही रहे थे तभी अचानक पीसीआर चालक नशे की हालत में वाहन से उतरकर डंडा लेकर उनके पास आया और अभद्र भाषा में गाली-गलौज करने लगा।

सौरभ चौधरी ने बताया कि जब उन्होंने चालक के इस व्यवहार का विरोध किया, तो मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी ने छोटा बाबू को बुला लिया और सौरभ को अपने साथ ले गए। जब उन्होंने यह सवाल किया कि क्या चालक ने शराब का सेवन किया है, तो पुलिसकर्मियों ने कहा कि “हम लोग घर से शराब पीकर आए हैं।”

पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !