Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Jamshedpur Water Crisis : मानगो में जल संकट से लोग बेहाल, विधायक सरयू राय ने पीएचईडी अधिकारियों को लगाई फटकार

Jamshedpur : एक ओर पूरे देश में दीपावली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत मानगो क्षेत्र के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लगातार कई दिनों से अनियमित जलापूर्ति के कारण बड़ी आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थिति की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सरयू राय पीएचईडी विभाग के कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि साजिश के तहत विशेष समुदाय के इलाकों में निर्बाध जलापूर्ति की जा रही है, जबकि दीपावली जैसे बड़े पर्व के दौरान हिंदू समाज के लोगों को पानी जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रखा जा रहा है।


विधायक सरयू राय ने विभागीय अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई और तुरंत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !