Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Saraikela Road Accident: नीमडीह में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र स्थित एनएच-32 पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोलकाता के बेहाला निवासी सर्नव बटवाल (26 वर्ष) की मौत हो गई। यह हादसा घाघरा जुड़िया पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सर्नव बटवाल अपने कुछ साथियों के साथ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर चांडिल से बलरामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने सर्नव की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर कई फीट तक घसीटती चली गई और सर्नव बटवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

धक्का मारने के बाद कार चालक जामडीह गांव होते हुए रसूनिया की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन कार चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा।

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर टीएमएच रेफर कर दिया।

इस दौरान अस्पताल में एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था न होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने अपने निजी एंबुलेंस से घायल सर्नव को टाटा मेन अस्पताल, जमशेदपुर भेजवाया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद सर्नव बटवाल को मृत घोषित कर दिया।

इस दर्दनाक हादसे की खबर फैलते ही मृतक के साथियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार कार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और राजमार्ग पर लगातार बढ़ रहे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।











WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !