Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Dhanbad News बीआईटी सिंदरी के 13 प्राध्यापकों का तबादला, बोकारो और गोड्डा जाएंगे कई शिक्षक

Dhanbad: बीआईटी सिंदरी के कुल 13 प्राध्यापकों का तबादला झारखंड सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बोकारो और गोड्डा में किया गया है। वहीं दो प्राध्यापक बीआईटी सिंदरी में पदस्थापित किए गए हैं।

गोड्डा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में तबादला किए गए शिक्षकों में 

नरेश प्रसाद चौधरी (यांत्रिक अभियंत्रण), डॉ. ओमप्रकाश (यांत्रिक अभियंत्रण), डॉ. अमित कुमार चौधरी (विद्युत अभियंत्रण), प्रभाकर (यांत्रिक अभियंत्रण), तन्मय दासगुप्ता (टेक्यूप खनन अभियंत्रण), डॉ. रिजवान हासिम (टेक्यूप खनन अभियंत्रण) और सचिन कुमार अग्रवाल (टेक्यूप सूचना प्रौद्योगिकी) शामिल हैं।

वहीं बोकारो राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में स्थानांतरित प्राध्यापकों में 

मो. अकरम खान (सूचना प्रौद्योगिकी), डॉ. नंद किशोर कुमार (धातुकर्म अभियंत्रण), प्रशांत कुमार सिंह (दूरसंचार अभियंत्रण), गुंजन गांधी (दूरसंचार अभियंत्रण), तपन कुमार नायक (कंप्यूटर साइंस) और बाबुल दास (टेक्यूप धातुकर्म अभियंत्रण) शामिल हैं।

विभागीय स्तर पर नई कार्यसंरचना बनने की संभावना 

इसके अलावा, डॉ. आलोक मानस दुबे (यांत्रिक अभियंत्रण) और डॉ. सुनील कुमार का तबादला राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय पलामू से बीआईटी सिंदरी में किया गया है। इस बड़े पैमाने के तबादले से विभागीय स्तर पर नई कार्यसंरचना बनने की संभावना जताई जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !