Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

MLA Saryu Roy: सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र, छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था का किया आग्रह, जाने क्या कुछ लिखा पत्र में

Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर आगामी छठ महापर्व को देखते हुए जिले के विभिन्न छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
MLA Saryu Roy: सरयू राय ने लिखा उपायुक्त को पत्र, छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था का किया आग्रह, जाने क्या कुछ लिखा पत्र में


Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर आगामी छठ महापर्व को देखते हुए जिले के विभिन्न छठ घाटों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में सरयू राय ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाटों तक जाने वाले पहुँच पथ का समतलीकरण, घाटों की साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गोताखोरों की तैनाती, चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, और नदी में डेंजर जोन चिन्हित करने जैसे कार्य जल्द पूरे किए जाएं।

उन्होंने बताया कि जनता दल (यू) के कार्यकर्ताओं और उनके प्रतिनिधियों ने विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया है।

इन घाटों पर विशेष व्यवस्था की जरूरत

सरयू राय ने अपने पत्र में जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के तहत आने वाले प्रमुख छठ घाटों जिनमें शामिल है सोनारी दोमुहानी छठ घाट, डोबो पुल छठ घाट, बच्चा सिंह बस्ती छठ घाट, कपाली छठ घाट, तिलु भट्टा घाट (साकची), गांधी घाट (कदमा), शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3, निर्मल कॉलोनी, शास्त्रीनगर 4 और 5 नंबर घाट, रामजनमनगर रोड नं. 1 और 9, सती घाट, ग्रीन पार्क घाट, रामनगर घाट और नील सरोवर घाट पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही है।

वहीं मानगो क्षेत्र के लिए उन्होंने गोकुल नगर रोड नं. 4, अनुकूल ठाकुर घाट (पोस्ट ऑफिस लास्ट), गौड़ बस्ती बगरा कुली घाट, शांति नगर सूर्य मंदिर घाट, वर्क्स कॉलेज घाट, साईं सूरज आश्रम घाट, शंकोसाई रामनगर घाट, श्यामनगर घाट, चाणक्यपुरी कालोनी घाट, इंटेकवेल घाट, गुरुद्वारा रोड अकाली घाट, बैकुंठनगर रोड नं. 4 घाट, वास्तु विहार घाट, पारडीह घाट और लक्ष्मणनगर घाट पर भी विशेष सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता बताई है।

विधायक ने कहा है कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करनी चाहिए।
उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) को भी भेजी है, ताकि संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्यवाही करें।





WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !