Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 बड़े नेता करेंगे प्रचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 40 नेताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह और शिवराज सिंह चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के नाम भी शामिल हैं।

असम, यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित कई भाजपा नेता बिहार चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी एक्टर के भी नाम हैं, जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ शामिल हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों में स्मृति ईरानी, केशव मौर्य, सीआर पाटिल, साध्वी निरंजन ज्योति, सतीश चंद्र दुबे समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं

भाजपा के स्टार प्रचारकों में स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सीआर पाटिल, दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानन्द राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति और सतीश चंद्र दुबे शामिल हैं। इसके अलावा ही, राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नन्द किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जयसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम भी बिहार में प्रचार करेंगे।

एनडीए में भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) 29 और आरएलएम व हम 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी

बता दें कि एनडीए के सीट शेयरिंग के अनुसार, भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें और आरएलएम एवं हम को 6-6 सीटें मिली हैं। इसके तहत भाजपा ने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।


6 और 11 नवंबर को होंगे चुनाव, 14 नवंबर को होगी गिनती

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
इस बार का मुकाबला एनडीए (भाजपा-जदयू गठबंधन) और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच सीधा माना जा रहा है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !