Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Jamshedpur News: जुगसलाई के व्यापारी जिला प्रशासन पर भारी, DC के आदेश को ठेंगा दिखा पार्क में सजीं पटाखा दुकानें, RP पटेल स्कूल का लाइसेंस ठुकरा, जुगसलाई पार्क मैदान में लगी अवैध दुकानें, प्रशासन मौन, व्यापारी बेलगाम

Jamshedpur: जमशेदपुर जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों को दरकिनार करते हुए जुगसलाई के व्यापारियों ने शनिवार को जुगसलाई के पार्क मैदान में ही धड़ल्ले से पटाखा दुकानें सजा दी हैं। इस बार जुगसलाई के व्यापारियों को पटाखा दुकान लगाने के लिए आरपी पटेल स्कूल में जगह आवंटित की गई थी, लेकिन व्यापारियों ने प्रशासन के इस आदेश को पूरी तरह से नकार दिया।

यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है

यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि व्यापारियों ने उस पार्क को चुना है जो कथित तौर पर रेलवे के दायरे में आता है। जब व्यापारी डीसी से मिले थे, तो उन्हें रेलवे से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लाने को कहा गया था, लेकिन व्यापारियों ने न तो NOC ली और न ही प्रशासन का आदेश माना।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिला प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी इस अवैध गतिविधि पर चुप है। इस पूरे प्रकरण में नगर परिषद को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था, जिसने सिर्फ कागजी कार्रवाई की बात कही है, लेकिन ज़मीन पर कोई रोक-टोक दिखाई नहीं दी। शनिवार को दुकानें सज गईं, और उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।

लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर व्यापारी जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन 

लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर व्यापारी जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन क्यों कर रहे हैं, और प्रशासन की ओर से अब क्या ठोस कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर, जुगसलाई में यह चर्चा ज़ोरों पर है कि स्थानीय व्यापारी जिला प्रशासन और नगर परिषद पर भारी पड़ रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !