Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Jamshedpur Bagbera Crime : बागबेड़ा से 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण, दोनों आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।


आरोपी हुए फरार

मामले में बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गोवर्धन बाबा मंदिर के पास गाराबासा निवासी लाल बाबू चंद्रवंशी (40) और दीपू चंद्रवंशी उर्फ रवानी को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

तीन दिन पहले की है घटना
जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे की है। घटना के अगले ही दिन पीड़िता के परिजन बागबेड़ा थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने नाबालिग का अपहरण न केवल गलत नीयत से किया, बल्कि घटना के दौरान गाली गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !