Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Saraikela News: खरसावां में 128वां पदमपुर मां काली मेला 20 अक्टूबर से आयोजित होगा, श्रद्धा और परंपरा का संगम

Saraikela: खरसावां में इस वर्ष 128वां पदमपुर मां काली मेला पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मेला 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मां काली के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और विश्वास देखा जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में ओडिशा का अपेरा आदिवासी ड्रामा, सर्कस, बुग्गी-बुग्गी नृत्य, आसमानी झूला, मौत का कुआं, चांद-तारा झूला समेत कई मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां काली को बकरे की बलि चढ़ाते हैं। मां काली की पूजा-अर्चना साल 1897 से निरंतर होती आ रही है। यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि खरसावां की सांस्कृतिक और पारंपरिक विरासत का भी प्रतीक है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !