Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Chaibasa Police Action: चाईबासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिया विस्फोट मामले में 2 नक्सली गिरफ्तार

Chaibasa: चाईबासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिया उड़ाने वाले दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों नक्सली 9 और 10 अक्टूबर की रात राखामाटी क्षेत्र में पुलिया को नुकसान पहुंचाने की घटना में शामिल थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नक्सली हाल ही में क्षेत्र में सक्रिय हुए थे और पुलिया विस्फोट में उनकी संलिप्तता की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने किया नक्सलियों को गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक अशुतोष शेखर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अब उनसे आगे की पूछताछ कर रही है ताकि नक्सलियों के नेटवर्क के बारे में और अधिक जानकारी मिल सके।

न्यूज 26 की अपील 

नक्सलवाद से हिंसा बढ़ती है और इलाके का विकास रुक जाता है। इस रास्ते पर चलना कानून के खिलाफ है और इससे परिवार और समाज दोनों का नुकसान होता है। अगर आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को बताएं। सतर्क रहें, क्योंकि आपकी जागरूकता से सभी की सुरक्षा बनी रहती है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !