Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Gail PNG CNG New Rate: ग्राहकों को बड़ी राहत, गेल ने पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में की कटौती, उपभोक्ताओं की होगी बचत

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर गैस वितरण प्रणाली (सीजीडी) के ग्राहकों के लिए गेल (इंडिया) लिमिटेड ने बड़ी खुशखबरी दी है। गेल ने पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कॉम्प्रैस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) दोनों की कीमतों में कमी करने की घोषणा की है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।


घरेलू पीएनजी की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति एससीएम की कमी की

घरेलू पीएनजी की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति एससीएम की कमी की गई है। नई दर 49.80 रुपये प्रति एससीएम से घटकर अब 48.30 रुपये प्रति एससीएम हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गेल के जीए प्रभारी एवं महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि कदमा, सोनारी, रामनगर और टाटा स्टील की कॉलोनियों समेत लगभग 160 अपार्टमेंट्स में गैस की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित पीएनजी का उपयोग करने का आग्रह किया।

सीएनजी उपभोक्ताओं को भी राहत मिली

सीएनजी उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है। सीएनजी के मूल्य में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। पहले इसकी दर 90.58 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब घटकर 89.08 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है। वर्तमान में जिले में गेल के 14 सीएनजी स्टेशन संचालित हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 15,000 किलोग्राम गैस की बिक्री होती है और 8,000 से अधिक वाहन सीएनजी पर चल रहे हैं।

मिश्रा ने बताया कि किसी भी समस्या

मिश्रा ने बताया कि किसी भी समस्या के लिए ग्राहक कस्टमर केयर नंबर 1800-123-121111 या कंट्रोल रूम नंबर 89876-70901 पर संपर्क कर सकते हैं। पीएनजी कनेक्शन लेने के इच्छुक ग्राहक मार्केटिंग नंबर 94711-81149 पर संपर्क कर सकते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !