Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Jamshedpur Car Accident: डोबो में सड़क हादसा, किया सेल्टोस और बोलेरो में जोरदार टक्कर

Jamshedpur : शुक्रवार दोपहर डोबो में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें काली रंग की किया सेल्टोस (JH05CW3771) और एक पिकअप बोलेरो (JH05EC4639) में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज कराया गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क पर कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !