Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Jamshedpur Purse Snatching: शास्त्रीनगर में महिला से पर्स लूट, बाइक सवार बदमाश फरार, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर क्लब के पास देर रात एक महिला से पर्स छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। घटना रविवार, 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे की है, जब शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 की रहने वाली सोनी कुमारी अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया और तेज़ी से भाग निकले।

घटना के तीन दिन बाद मामला थाने में दर्ज कराया गया, जिसके बाद कदमा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले के उद्भेदन के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

महिलाओं के लिए सुरक्षा सुझाव:
ऐसी घटनाओं को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा विशेषज्ञों ने महिलाओं से अपील की है कि वे रात के समय अकेले चलते वक्त सावधानी बरतें,

  • कोशिश करें कि सुनसान रास्तों की बजाय भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर जाएं।
  • मोबाइल पर बात करते हुए या हेडफोन लगाकर चलने से बचें ताकि आस पास की गतिविधियों पर ध्यान बना रहे।
  • हैंडबैग या पर्स सड़क की ओर रखने के बजाय अंदर की ओर रखें।
  • किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन के दिखने पर तुरंत सतर्क हो जाएं और पास के लोगों या पुलिस को सूचित करें।
  • मोबाइल में "डायल 112" जैसे आपातकालीन नंबर सेव रखें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद ली जा सके।


ऐसी छोटी छोटी सावधानियां अपनाकर महिलाएं अपने आपको सड़क पर अधिक सुरक्षित रख सकती हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !