Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Ghatshila ByElection 2025: सोमेश और बाबूलाल सोरेन आज करेंगे अपना नामांकन; मुख्यमंत्री सोरेन की आज घाटशिला में सभा, बीजेपी से आदित्य साहू और भानु प्रताप शाही मौजूद रहेंगे

Ghatshila: घाटशिला में शुक्रवार को राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रहेगी। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए दोनों प्रमुख दलों झामुमो और भाजपा के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। साथ ही दोनों दलों ने जनसभा का भी आयोजन लगभग एकही समय में किया है। दोनों जनसभाएं भी एक दिशा में ही दाहीगोड़ा और मऊभंडार में है। दोनों के बीच एक किलोमीटर की दूरी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को घाटशिला आ रहे हैं। उनके साथ तीन चार मंत्री भी रहेंगे। ये सभी झामुमो के जनसभा में शामिल होंगे।
आदित्य साहू और भानु प्रताप शाही भी आएंगेः 

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन पर जनसभा ताम्र प्रतिभा मैदान मऊभंडार में होगी। 12 बजे से होने वाली इस जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद आदित्य प्रसादसाहू और पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही शामिल है।

घाटशिला विधानसभा उप चुनाव के पांचवें दिन शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन और झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन अनुमंडल कार्यालय में अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सोमेश सोरेन के नामांकन दाखिल करने के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री व विधायक के मौजूद रहने की संभावना हैं। नामांकन के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में चुनावी सभा को भी दिन के डेढ़ बजे संबोधित करेंगे। इसे लेकर सर्कस मैदान में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। नामांकन को एतिहासिक बनाने को लेकर झामुमो कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी और बताया जा रहा है कि सभा में 8 से 10 हजार लोगों के आने की संभावना है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !