Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jamshedpur News: डीसी लाउंज मारपीट कांड में पीड़ित छात्र के पिता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Jamshedpur: साकची स्थित डीसी लाउंज में 13 अक्टूबर को स्कूली छात्रों के बीच हुए हंगामे और मारपीट के मामले में जख्मी छात्र आसिफ के पिता इस्लाम गद्दी ने न्याय की गुहार लगाई है। गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुलाकात करने के लिए इस्लाम गद्दी के साथ एक शिष्टमंडल उनके कार्यालय पहुंचा।

शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंपा


एसएसपी के अनुपस्थित रहने पर शिष्टमंडल ने कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि साकची थाना में संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

इस्लाम गद्दी ने बताया

इस्लाम गद्दी ने बताया कि उनके बेटे आसिफ ने डीसी लाउंज के मालिक सह संचालक दिलीप चौधरी, मोहित अग्रवाल और धर्मा राव के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद सभी आरोपी बाहर खुलेआम घूम रहे हैं।

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग 

उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि आरोपी सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं और उनके बेटे आसिफ तथा पूरे परिवार की जान को खतरा हो सकता है।  ज्ञापन में एसएसपी से अनुरोध किया गया है कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। और साथ ही अगर वह फरार हैं, तो उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !