Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Train Stoppage Ghatshila: घाटशिला में रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Jamshedpur: घाटशिला स्टेशन पर रांची-हावड़ा या राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की संभावना बढ़ गई है। वर्तमान में दोनों वंदे भारत ट्रेनें टाटानगर के बाद खड़गपुर में रुकती हैं।

कोलकाता में बुधवार को दक्षिण पूर्व जोन रेलवे सलाहकार समिति की बैठक में रांची के अरुण जोशी ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने मंगलवार को रांची या राउरकेला में से एक वंदे भारत ट्रेन को चलाने की भी मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने यात्री सुविधा के मुद्दे पर विचार का आश्वासन दिया।


इधर, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नई लाइन, गोविंदपुर स्टेशन का विकास, जयपुर या कोटा के लिए ट्रेन समेत यात्री सुविधा से जुड़े कई मुद्दे रेल जीएम के समक्ष रखे। सांसद ने टाटानगर और पूर्वी सिंहभूम के स्टेशनों पर यात्री सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में टाटानगर बादामपहाड़ तक डबल लाइन करने, टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस का मेंटेनेंस इतवारी में करने, टाटानगर से प्रमुख ट्रेनों में आरक्षण कोटा बढ़ाने, चार सौ करोड़ से प्रस्तावित कोचिंग डिपो का निर्माण जल्द करने, टाटानगर में पार्किंग विवाद का समाधान करने व चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग रखी गई।

इसके साथ ही शालीमार-जयपुर ट्रेन को वाया टाटानगर दोबारा शुरू करने और टाटानगर होकर हावड़ा-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग भी जोशी ने की। बैठक में झारखंड, बंगाल और ओडिशा के सदस्य शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि झारखंड और आसपास के राज्यों से लाखों यात्री रोज टाटानगर, रांची, बोकारो, खड़गपुर और राउरकेला से यात्रा करते हैं। इसलिए रेलवे को स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने और नई ट्रेनों के परिचालन की आवश्यकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !