Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी घटना टली

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर संभावित वारदात को होने से पहले ही रोक लिया. घटना 16 अक्टूबर 2025, रात करीब 9.15 बजे की है जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पार्वती घाट बस्ती मार्ग से होकर एक युवक इस्लाम नगर जा रहा है, जिसके पास अवैध हथियार है और वह किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में है.
सूचना की पुष्टि और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस ने सनहा दर्ज करते हुए एक टीम का गठन किया. टीम ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी रेलवे ओवरब्रिज के पास एक संदिग्ध युवक को देखा. रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. पूछताछ में युवक घबराहट के कारण स्पष्ट जवाब नहीं दे सका.

तलाशी के दौरान उसकी कमर में छिपाई गई एक देसी पिस्टल बरामद हुई. इसके बाद जुगसलाई थाना में कांड संख्या 110/25 दिनांक 16/10/2025 के तहत धारा 25 (1-बी) ए/26 आयुध अधिनियम 1959 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.



गिरफ्तार युवक की पहचान मो. अरमान उर्फ राज, उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता शेख लियाकत हुसैन, पता महतो पाड़ा रोड, हबीब नगर, थाना - जुगसलाई, जिला - पूर्वी सिंहभूम के रूप में हुई है. बरामदगी में एक देसी पिस्टल शामिल है.

मो. अरमान पहले भी जुगसलाई थाना कांड संख्या 40/23 दिनांक 19/03/2023 में धारा 341, 323, 307, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट (बाद में परिवर्तित धारा 25 (1-बी) ए/26/35 आयुध अधिनियम) में नामजद रह चुका है.

छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुमित लकड़ा, पुलिस अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, सहायक अवर निरीक्षक दूधनाथ राम, हवलदार कुंदन राम और गोधन राम शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !