Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jugsalai Car Accident: टाटा पिगमेंट गेट के पास बस ने कार को मारी टक्कर, कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Jugsalai: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट गेट के समीप गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित यात्री बस ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस साकची से सुंदरनगर की ओर जा रही थी, जबकि कार चालक बिष्टुपुर से स्टेशन की ओर जा रहा था। टाटा पिगमेंट गेट के पास अचानक अनियंत्रित हुई बस ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं 

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटना के कारण सड़क पर तत्काल जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले सड़क से जाम हटाने का काम शुरू किया और यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया।

पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों - बस और क्षतिग्रस्त कार

पुलिस दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों - बस और क्षतिग्रस्त कार - को जब्त करने की तैयारी कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित ढंग से वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !