सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में चार मुस्लिम चेहरों को टिकट
सबसे खास बात यह है कि इस लिस्ट में चार मुस्लिम चेहरों को टिकट दिया गया है। JDU ने अपनी पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा था, जिसके बाद पार्टी की समावेशी राजनीति की मंशा पर सवाल खड़े होने लगे थे। दूसरी लिस्ट में चार मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न सिर्फ इस भूल को सुधारा है, बल्कि राज्य के अल्पसंख्यक समुदाय को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
पार्टी ने जिन चार मुस्लिम उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है, उनके नाम इस प्रकार हैं
शगुफ्ता अजीम इन्हें अररिया विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है, मंजर आलम इन्हें जोकीहाट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है, सबा जफर इन्हें अमौर विधानसभा सीट से JDU का उम्मीदवार बनाया गया है, जमा खान इन्हें चैनपुर से कैंडिडेट के तौर पर मुहर लगाई गई है।
इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर JDU ने यह स्पष्ट कर दिया
इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर JDU ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के प्रति गंभीर है। अब JDU के 101 और सहयोगी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ, NDA खेमे में चुनावी रणभूमि की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। अब सबकी निगाहें इन सीटों पर होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।