Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Saraikela News: नीमडीह के शांखा नदी से अवैध बालू खनन जोरो पर, दिन-रात दौड़ रहे बालू लदे ट्रैक्टर

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में शांखा नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन जोरों पर है. रात के अंधेरे में भारी मात्रा में बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है. अवैध बालू कारोबारियों द्वारा शांखा नदी में अवैध बालू खनन “छूट का माल लूट लो” कहावत को चरितार्थ कर रही है, क्योंकि सरकारी स्तर पर शांखा नदी में बालू खनन का आदेश ही नहीं है.

एनएच 32 पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों का तांता

नीमडीह थाना के एनएच 32 पर दिन-रात बालू लदे ट्रैक्टर दौड़ रहे हैं. रात के अंधेरे में तो इनकी संख्या और भी बढ़ जाती है. ट्रैक्टरों की गति इतनी तेज होती है कि कभी भी जानलेवा दुर्घटना हो सकती है.

स्थानीय प्रशासन की उदासीनता

नीमडीह क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन पर स्थानीय थाना एवं स्थानीय प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं होना, कई सवालों को उत्पन्न कर रही है. इससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है.

कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !