Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-01

LPG Price झारखंड में 1 मई को सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर

Meta Description

 Jharkhand: तेल कंपनियों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1 मई को घटा दी हैं. तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए घटा दी है. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं. झारखंड की राजधानी रांची में 1 मई 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. धनबाद में भी इसकी कीमत इतनी ही है. जमशेदपुर के साथ-साथ सरायकेला-खरसावां में आज एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपए है. चाईबासा में यही सिलेंडर आपको 902 रुपए में मिलेंगे. चतरा जिले में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 मई को 909.50 रुपए है.

अगर आप रामगढ़, हजारीबाग या कोडरमा जिले में रहते हैं, तो आपको 14.2 किलो वाले सिलेंडर की डिलीवरी के लिए आपको 912 रुपए खर्च करने होंगे. गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, बोकारो, देवघर, दुमका, गढ़वा, लातेहार, पाकुड़, पलामू समेत 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है. आपके शहर में आज यानी 1 मई को एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी है, यहां देख लें.

होटलों एवं रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 14.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम कर दी गयी है. तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 14.50 रुपए घटा दी है. राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब 1,747.50 रुपए और मुंबई में 1,699 रुपए है. इससे पहले एक अप्रैल से प्रति सिलेंडर इस पर 41 रुपये की कटौती की गयी थी. एलपीजी की कीमतें वैट सहित स्थानीय करों के आधार पर हर राज्य में अलग-अलग होती हैं.

घरेलू रसोई गैस की कीमत में पिछले महीने 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी थी. सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) हर महीने की पहली तारीख को बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय ईंधन की औसत कीमत एवं विदेशी विनिमय दर के आधार पर एटीएफ और एलपीजी गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !