Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jamshedpur Police Meeting: जमशेदपुर पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और छीनतई पर अंकुश लगाने के दिए सख्त निर्देश

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटारे को लेकर बुधवार को जमशेदपुर वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अधिकारी शामिल हुए।


 पुलिस का एक्शन प्लान, लंबित कांडों का त्वरित निपटारा और प्रभावी गश्ती से छीनतई पर लगेगी लगाम

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बैठक के दौरान पिछले महीने के लंबित कांडों, वारंटों और कुर्की आदेशों के निष्पादन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके।

शहर में बढ़ रहे चेन, मोबाइल और पर्स छीनतई जैसे अपराधों पर लगाम कसने के लिए SSP ने प्रभावी गश्ती और निगरानी तंत्र को और सुदृढ़ करने का आदेश दिया।

पासपोर्ट सत्यापन में विलंब बर्दाश्त नहीं तकनीकी माध्यमों के उपयोग पर जोर

बैठक में पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की भी समीक्षा की गई। SSP ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त हिदायत दी कि सत्यापन की प्रक्रिया को समय-सीमा के भीतर पूरा करें, ताकि आमजन को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

अपराध नियंत्रण और जांच कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीसीटीएनएस, आईटीएसएसओ और आईआरएडी जैसे ऑनलाइन अपराध प्रबंधन प्रणालियों के अद्यतन उपयोग पर बल दिया गया।

बैठक के समापन पर

बैठक के समापन पर, सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में जनसहभागिता बढ़ाने और अपराधों की रोकथाम के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !