Bihar BJP 3rd Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. इस सूची में कई अहम सीटों पर नए चेहरों के साथ कुछ पुराने नेताओं को भी मौका दिया गया है.
रामनगर सीट से नंद किशोर राम को उम्मीदवार बनाया गया है. नरकटियागंज से संजय पांडेय और बगहा से राम सिंह को मैदान में उतारा गया है. लौरिया सीट से विनय बिहारी की उम्मीदवारी तय की गई है. नौतन से नारायण प्रसाद और चनपटिया से उमाकांत सिंह को टिकट दिया गया है.
हरसिद्धि सीट से कृष्णनंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह और चिरैया से लालबाबू प्रसाद गुप्ता को मौका मिला है. कोचाधामन से बीणा देवी और बायसी से विनोद यादव को उम्मीदवार बनाया गया है.
सबसे चर्चित सीट राघोपुर से पार्टी ने सतीश कुमार यादव को उतारा है. बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह को टिकट दिया गया है. मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत बिंद और गोह से रणविजय सिंह को मैदान में उतारा गया है.
बीजेपी की इस तीसरी सूची के बाद अब कई सीटों पर मुकाबले का स्वरूप स्पष्ट होने लगा है. पार्टी अपने अभियान को और तेज करने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष इसकी रणनीति पर नजर बनाए हुए है.