Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Patamda News: पटमदा डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए डिजिटल एजुकेशन पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Patamda: पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के सभागार में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से छात्राओं के लिए डिजिटल एजुकेशन पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।



ऑनलाइन सेवाओं को दी गई जानकारी 

कार्यक्रम में छात्राओं को दैनिक जीवन में कंप्यूटर के महत्व और उसके उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर की मदद से थ्योरी और प्रैक्टिकल के माध्यम से विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं जैसे नेट बैंकिंग, आधार कार्ड ऑनलाइन सुधार और डाउनलोड, वोटर कार्ड आवेदन एवं संशोधन, ऑनलाइन फॉर्म भरने आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया।



टाटा स्टील का किया गया आभार 

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य कृष्ण पद महतो ने टाटा स्टील फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर छात्राओं को डिजिटल युग की जरूरतों से जोड़ने में सहायक साबित होंगे।



उपस्थित लोग 

इस कार्यक्रम में विश्‍वनाथ महतो, शाश्वती महतो और माधुरी विश्वजीत महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !