Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Saraikela Pre-Cultivation Drive: सरायकेला में अवैध अफीम खेती रोकने के लिए प्रशासन की प्री कल्टीवेशन ड्राइव, उपायुक्त ने किसानों से वैकल्पिक खेती अपनाने की अपील की

Saraikela: सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन द्वारा अवैध अफीम की खेती रोकने हेतु "Pre-Cultivation Drive" के अंतर्गत कुचाई प्रखंड के दलभंगा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अफीम की अवैध खेती न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अफीम की खेती छोड़कर वैकल्पिक खेती अपनाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।



अफीम की खेती है पूरी तरह अवैध

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने कहा कि अफीम की खेती पूरी तरह से अवैध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयंसेवी अभियानों के माध्यम से इस कुरीति का उन्मूलन करें और वैकल्पिक खेती अपनाने में प्रशासन का साथ दें।



वैकल्पिक फसलों के बीज किए गए वितरित

कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरसों, चना, मटर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों के बीज वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया और ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !