Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Kedarnath Ropeway Project: केदारनाथ रोपवे परियोजना, 9 घंटे की कठिन यात्रा अब सिर्फ 36 मिनट में, गौतम अदाणी ने जताया गर्व, श्रद्धालुओं की यात्रा बनाएगा सरल और सुरक्षित

Kedarnath Ropeway Project: अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने केदारनाथ धाम के लिए एक महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना की घोषणा कर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि समूह भक्तों की यात्रा को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए यह रोपवे बना रहा है, और इस पुण्य कार्य का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।

यह रोपवे उत्तराखंड की दुर्गम यात्रा को पूरी तरह

यह रोपवे उत्तराखंड की दुर्गम यात्रा को पूरी तरह बदल देगा। 12.9 किलोमीटर लंबा यह रोपवे सोनप्रयाग को सीधे केदारनाथ से जोड़ेगा। इसके बनने के बाद, भक्तों को केदारनाथ तक पहुंचने में लगने वाला 8-9 घंटे का कठिन समय घटकर मात्र 36 मिनट रह जाएगा।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को नेशनल हाईवेज

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) से इस परियोजना का ठेका मिला है। यह प्रोजेक्ट केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना का एक अहम हिस्सा है, जिस पर अदाणी समूह लगभग 4,081 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

इस अत्याधुनिक रोपवे की क्षमता

इस अत्याधुनिक रोपवे की क्षमता प्रति घंटे एक दिशा में 1,800 यात्रियों को ले जाने की होगी। यह सुविधा विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगी। गौतम अदाणी के अनुसार, यह रोपवे भक्ति और आधुनिक बुनियादी ढांचे के बीच एक सेतु का काम करेगा, जिससे लाखों तीर्थयात्रियों की आस्था का सम्मान होगा और साथ ही स्थानीय पर्यटन व अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !